प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक कोशिकाएं

प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक कोशिकाएं

 

कोशिका के प्रकार

कोशिका की संख्या जीवो के आकार पर निर्भर करती है|

इनकी संख्या के आधार पर जीवों को दो भागों में बाँटा गया है|

  1. एक कोशकीय जीव
  2.  बहु कोशकीय जीव




 

 

1-एक कोशकीय जीव

ऐसे जीव जिनका शरीर एक कोशिका का होता है एक कोशकीय जीव कहलाते है जैसे-अमीबा,पैरामीशियम,बैक्टीरिय,यीस्ट आदि |

 

2-बहु कोशकीय जीव

ऐसे जीव जिनका शरीर एक से अधिक अर्थात अनेक कोशिको से बना होता है बहु कोशकीय जीव कहलाते है जैसे-मनुष्य,कुत्ता,बिल्ली,स्पाइरोगाइरा,वॉलवॉक्स,वृक्ष,जन्तु आदि |

 


कोशिका की संरचना

संगठन के आधार पर कोशिका दो प्रकार की होती है|

  1.  प्रोकैरियोटिक कोशिका
  2. यूकैरियोटिक कोशिका

 

1-प्रोकैरियोटिक कोशिका

ऐसी कोशिकाएं जिनमे केन्द्रकमाइट्रोकाण्डिृया,गॉल्जिकायअन्तः द्रव्यी जालिका,रिक्तिकाअनुपस्थित होते है तथा कोशिकाओं मे केन्द्रक झिल्ली नहीं पायी जाती है प्रोकैरियोटिक कोशिका कहलाती है |

उदाहरणजीवाणुनीलहरित शैवालविषाणु

 

2- यूकैरियोटिक कोशिका

ऐसी कोशिकाएं जो पूर्ण रूप से विकसित होती है अर्थात जिनमे केंद्रक,माइट्रोकाण्डिृया,गॉल्जिकाय,लवक आदि पाये जाते है और कोशिका  केन्द्रक झिल्ली पायी जाती है यूकैरियोटिक कोशिका कहलाती है |

उदाहरण-बैक्टीरिया तथा नीलहरित शैवाल की कोशिकाओं के अतिरिक्त जीवाणु जैसे -मनुष्य,सरसों,गेंहू आदि |


प्रोकैरियोटिक कोशिका तथा यूकैरियोटिक कोशिका में अन्तर


प्रोकैरियोटिक कोशिका

  1. प्रोकैरियोटिक कोशिकामें कोशिका भीति पतली होती है |
  2.  इन कोशिकाओं में केन्द्रक अविकसित होता है|
  3.  केन्द्रक कला अनुपस्थित होती है |
  4. इन कोशिकाओं में केन्द्रिका अनुपस्थित होती है|
  5. कोशिकांग जैसे-माइट्रोकाण्डिृया,गॉल्जिकायअन्तः द्रव्यी जालिका,रिक्तिका,लवक अनुपस्थित होते है |
  6.  इन कोशिकाओं में गुणसूत्र के स्थान पर केवल DNA की बनी एक ढीली ढाली गोल संरचना पायी जाती है जिसमे    हिस्टोन प्रोटीन अनुपस्थित होती है |
  7. इनमे 70 S  प्रकार के राइबोसोम पाये जाते है|
  8.  इनमे सूत्री विभाजन अनुपस्थित होता है |
  9.  उदहारण-जीवाणु,नीलहरित शैवालविषाणु आदि|

 

यूकैरियोटिक कोशिका

  1. यूकैरियोटिक कोशिका में कोशिका भित्ति मोटी होती है |
  2.  यूकैरियोटिक कोशिका में केंद्रक पूर्ण रूप  विकसित होता है |
  3.  इन कोशिकाओं में केन्द्रक कला उपस्थित होती है |
  4.  यूकैरियोटिक कोशिका में केन्द्रिका उपस्थित होती है |
  5.  यूकैरियोटिक कोशिका मे कोशिकांग जैसे-माइट्रोकाण्डिृया,गॉल्जिकायअन्तः द्रव्यी जालिका,रिक्तिका,लवक उपस्थित होते है |
  6.  इस प्रकार की कोशिका में एक से अधिक DNA और प्रोटीन द्वारा निर्मित हिस्टोन प्रोटीन युक्त गुणसूत्र पाये जाते है जिसमे हिस्टोन प्रोटीन उपस्थित  होती है |
  7.  इनमे 80 S  प्रकार के राइबोसोम पाये जाते है|
  8. इनमे सूत्री विभाजन उपस्थित होता है |
  9.  उदाहरण-उच्च श्रेणी के विकशित जन्तु तथा वनस्पति आदि|


महत्व पूर्ण प्रश्न-उत्तर

 

प्रश्न 1-कोशिका के आधार पर जीवों को कितने भांगो में बाँटा गया है?

उत्तर- कोशिका के आधार पर जीवों को दो भागों मे बांटा गया है | 

  1. एक कोशकीय जीव जैसे अमीबा,पैरामीशियम,बैक्टीरिय,यीस्ट आदि |
  2. बहु कोशकीय जीव जैसे मनुष्य,कुत्ता,बिल्ली,स्पाइरोगाइरा,वॉलवॉक्स,वृक्ष,जन्तु आदि | 

 

प्रश्न 2-कोशिका की संख्या जीव के किस चीज पर निर्भर करती है ?

उत्तर -जीवों के आकार पर

 

प्रश्न 3-किस प्रकार की कोशिकाओं में कोशिकांग अनुपस्थित होते है?

उत्तर -प्रोकैरियोटिक कोशिका के

 

प्रश्न4 -मनुष्य किस प्रकार की कोशिका की श्रेणी में आता है ?

उत्तर-यूकैरियोटिक कोशिका

 

प्रश्न 5- प्रोकैरियोटिक कोशिका में कोशिका भित्ति कैसी होती है ?

उत्तर -पतली

 

प्रश्न 6- किस प्रकार की कोशिका में गुणसूत्र के स्थान पर केवल DNA को बानी ढीली ढाली एक गोल संरचना होती है?

 उत्तर -प्रोकैरियोटिक कोशिका

 

प्रश्न7-यूकैरियोटिक कोशिका में किस तरह का राइबोसोम पाया जाता है?

उत्तर-80 S प्रकार का

 


Post a Comment

1 Comments